खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम मुनुन्द निवासी श्रीमती प्रेम बाई राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम मौहाडीह निवासी श्रीमती प्रमिला कौशिक द्वारा इलाज हेतु स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत गर खोरसी निवासी श्रीधन गायग्वाल नक्शा दुरुस्ती करवाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम कुरयारी निवासी सुनील कुमार द्वारा राशनकार्ड हेतु , अकलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम खोड़ निवासी जमुना प्रसाद पांडेय द्वारा राजस्व निकार्ड दुरुस्त करवाने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, राशन कार्ड, सीमाकंन संबंधी कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


