खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवली पुलिस ने टेंट कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुए बताया कि पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और नगद के लालच मे टेंट कारोबारी सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने आराेपी सुरेश देवांगन की निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए नगद और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टेंट कारोबारी सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे, उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के करीब 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। 11 अप्रैल को सुरेश के लापता होने के बाद उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी। जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। जांच में मिले सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंचकर यहां जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। शव मिट्टी के ढेर में दबाया गया था।
जांच में सामने आया कि दोनों, आराेपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी वजह से सुरेश देवांगन ने कारोबारी को घर बुलाया और सोने की अंगूठी और कैश के लालच में हत्या की साजिश रची। 11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने सुरेश चौहान को घर बुलाया और सिलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने देर रात सुरेश की स्कूटी से ही शव को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया और खून से सनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच के दौरान शहर के करीब 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर सुरेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।
Trending
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड


