खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ का मरकाबेड़ा गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित था, अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। बस्तर में शांति और विकास के विस्तार के साथ अब शिक्षा की किरण भी दुर्गम इलाकों तक पहुंच रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहली बार प्राथमिक शाला शुरू की गई है। ग्राम पंचायत गोमे अंतर्गत आने वाला मरकाबेड़ा लंबे समय तक विकास से अछूता रहा। यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के गांवों तक जाना पड़ता था, जिससे अधिकांश बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे।
अब गांव में ही स्कूल खुलने से न केवल मरकाबेड़ा बल्कि कोरोसकोडो समेत आस-पास के गांवों के बच्चों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल की शुरुआत आसान नहीं थी। संकुल समन्वयक, शिक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नदी-नालों और पहाड़ियों को पार कर कठिन परिस्थितियों में इस पहल को साकार किया। शाला प्रारंभ करने के साथ ही प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को निशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और पोषक आहार वितरित किए गए।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


