नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। आरआर 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और 57 रन के बड़े अंतर से हार गई। सीजन के अपने पांचवें मैच में आरआर की यह पहली हार थी, जबकि एसआरएच की पांचवें मैच में यह दूसरी जीत थी।
एसआरएच-आरआर मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर एक नजर डालते हैं।
राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले स्थान पर, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे स्थान पर, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें और मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।
एसआरएच-आरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप अब एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। क्लासेन ने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं।
पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। आरआर के रवि बिश्नोई 5 मैचों में 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
Trending
- CBI की बड़ी कार्रवाई : शराब घोटाला मामले में पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
- छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
- सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी
- मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण
- गांव में ही मिला न्याय- अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
- भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा प्रहार; 1 लाख की घूस लेते बेमचा सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार
- खरीफ 2026 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद; 25 हजार मीट्रिक टन खाद का स्टॉक जमा, अब ‘फार्मर आईडी’ से ही मिलेगा लाभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ


