खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त, सतत एवं प्रभावी अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय एवं सजगता का परिचय देते हुए एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
सांकरा स्थित फारेस्ट नाका सांकरा में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की कार क्रमांक MH10- DQ-4294 संदिग्ध प्रतीत होने पर डिप्टी रेंजर द्वारा वाहन को रोककर थाना प्रभारी सिहावा एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर तत्काल थाना सिहावा पुलिस पहुंचे जहां पर वाहन की चेकिंग करने पर कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक कुल 62 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
वाहन में सवार व्यक्तियों से गांजा के परिवहन एवं विक्रय संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु कोई वैध कागजात नहीं होने पर थाना प्रभारी सिहावा द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत पंचनामा कार्यवाही कराई गई एवं तौल कराने पर कुल 127.09 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 63,54,500/- रुपये है, बरामद किया गया।
घटना में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 9,00,000/- रुपये), दो मोबाइल (कीमत 15,000/- रुपये) एवं नगदी 1,500/- रुपये जब्त किए गए। इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 72,71,000/- रुपये आंकी गई है। उक्त मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20 (ख) (ii) (सी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. संदीप विष्णु खोत, पिता विष्णु खोत, उम्र 41 वर्ष, निवासी सिंदे चौक, अस्टा, थाना अस्टा, जिला सांगली (महाराष्ट्र)
2. स्वप्नील मुलिक पिता महेश कुमार मुलिक उम्र 31 वर्ष अस्टा दक्षिण भाग सुसायटी चौहान वाडी थाना अस्टा जिला सांगली (महाराष्ट्र)
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


