खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले में फिर एक बार चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है। ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी की घटना हुई है। मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पहले भी चोरों ने शिवलिंग को किया था खंडित
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी स्थानीय लाेगाें ने घटना की जानकारी सन्ना पुलिस काे दी थी। मामले में जांच हुई लेकिन चाेर काे पुलिस नही पकड़ पाई। कुछ दिनों बाद चोर द्वारा पश्चाताप करते हुए शिवलिंग काे खंडित कर मंदिर परिसर में ही वापस रख दिया गया था।
सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को इस आस्था के केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Trending
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार


