Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस के लिए बंद हो गए प्लेऑफ के दरवाजे? SRH की जीत ने बदला अंक तालिका का गणित
- छठे बुधवार भी दुनियाभर में बजा ‘धुरंधर 2’ का डंका, धुआंधार छापे नोट, अब ‘दंगल’ का करेगी काम तमाम!
- लू से लेकर अपच तक…भीषण गर्मी में आम पना क्यों वरदान?
- खाकी पर दाग: साइबर अपराधियों से ‘डील’ करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी असम पुलिस के हिरासत में
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए रिटायर्ड प्रोफेसर से ₹1.05 करोड़ की महाठगी; टेरर फंडिंग का डर दिखा कांप उठीं बुजुर्ग
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- छत्तीसगढ़: 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा के परिणाम आज, दोपहर 12 बजे खुलेगा छात्रों की मेहनत का पिटारा
- छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: रणनीति तय करने हो रही भाजपा विधायक दल की बैठक…
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की प्रक्रिया के बाद अंततः अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुल 430 पदों पर भर्ती के लिए जारी इस प्रक्रिया में एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था । भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी, जब रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें 1,28,685 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया, जिसमें 1,12,792 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 18…
भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में आई समृद्धि की बहार, डीबीटी के जरिए खातों में पहुंचे 19 करोड़ से अधिक
हितग्राहियों के चेहरों पर मुस्कान, सरकार ने पहुंचाई सीधी मदद निर्धन परिवारों के आर्थिक स्वावलंबन की राह में अभिनव पहलद: विधायक दीपेश साहू खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मज़दूर कल्याण योजना एक महत्वपूर्ण और अभिनव पहल के रूप में सामने आ रही है। इसी कड़ी में बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की। जिला मुख्यालय मे कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राशि का किया अंतरण प्रदेश के 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषकों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए भी यह नवरात्रि समृद्धि और आत्मविश्वास का संदेश लेकर आई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की योजनाएं अब सीधे जनजीवन में परिवर्तन का आधार बनती दिख रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। एलायंस एयर ने में लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह सेवा 29 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी। इस रूट पर उड़ान शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि काफी समय से इस सेक्टर में विमान सेवा बहाल करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद 31 मार्च से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर नियमित फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि, दूसरी ओर जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया है। सोमवार को इस रूट…
KWNS- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव श्री विश्वदीपक राई की अनुशंसा पर बिलासपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद कुमार मिश्रा को संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। श्री अरविंद मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक एवं जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विशेष रूप से राजनीतिक खबरों, खासकर चुनावी समय में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण और प्रभावी रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड केस हाईकोर्ट में रिओपन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में केस की सुनवाई हुई। इस दौरान रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी मौजूद रहे। डिवीजन बेंच ने केस की अंतिम सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की है। दरअसल, डिवीजन बेंच ने 2 साल पहले रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों की अपील को खारिज कर दिया था। जिसमें डिवीजन बेंच ने आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने CBI की अपील स्वीकार…
बस्तर अब भय और हिंसा के अतीत से बाहर निकलकर शांति, विकास और संभावनाओं की नई दिशा में आगे बढ़ रहा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि राज्य सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों के समन्वित एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि बस्तर और समूचे छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक और मानवीय पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है। इस महत्वपूर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर मुनगा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले कई वर्षों से यहां भवन के अभाव में खुले आसमान के नीचे, आम के एक पेड़ के तले बच्चों की शिक्षा और पोषण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आंगनबाड़ी संचालिका के अनुसार, 1999 में यहां झोपड़ी में आंगनबाड़ी की शुरुआत हुई थी, लेकिन सलवा जुडूम काल के बाद झोपड़ी भी नष्ट हो गई, जिसके बाद से लगभग 7-8 वर्षों से आम के पेड़ के नीचे ही आंगनबाड़ी चल रही है। यहां न तो पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध है, न बच्चों के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, पद्म पंडीराम मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.,कलेक्टर आकाश छिकारा,एसपी शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अरुणदेव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा भी पहुंचे। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करना था। इस विशेष शिविर में ग्राम छापर भानपुरी, सिरिसगुड़ा, कोंडालूर और घाट धनोरा के कुल 51 कमजोर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र गायकवाड़ ने बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए और…

