नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी जमी हुई है। 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म 42 दिनों में बॉक्स ऑफिस को लूट चुकी है लेकिन ये अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और खूब नोट भी छाप रही है। घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने ऐतिहासिक परफॉर्म किया है। वहीं अब ये एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में रिलीज के 42 दिनों में कितना कलेक्शन कर डाला है।
‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 42 दिनों में कितना किया कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ अब सातवें हफ्ते में एंट्री कर रही है। इससे पहले, फिल्म वर्ल्डवाइड 1780 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में 1335 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। फिलहाल यह फिल्म अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ जैसी दो बड़ी फिल्मों से मुकाबला कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि कड़े कंप्टीशन के बावजूद, ये स्पाई ड्रामा छठे हफ्ते में भी जमकर नोट कमा रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 42वें दिन यानी छठे बुधवार को ‘धुरंधर 2’ ने भारत अपने कुल कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये का इजाफा किया।
बता दें कि छठे मंगलवार के 1.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तुलना में छठे बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट आई है।
इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1133.94 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि घरेलू स्तर पर इसकी ग्रॉस कमाई 1357.20 करोड़ रुपये है।
विदेशी कारोबार की बात करें तो, 42वें दिन फिल्म ने ओवरसीज में 0.20 करोड़ रुपये कमाए, जिससे फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 424.95 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कुल कमाई बढ़कर 1782.15 करोड़ रुपये हो गई है।
‘धुरंधर 2’ 18 सौ करोड़ी बनने से इंचभर दूर
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 42 दिनों में घरेलू बाजार हो या वर्ल्डवाइड सब जगह कमाल का कलेक्शन कर डाला है। वहीं अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड 18 सौ करोड़ी बनने वाली है। बता दें कि 18 करोड़ और कमाते ही फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी।
बाहुबली के बाद दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’ ?
बता दें कि धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइज 1782.15 करोड़ की कमाई कर प्रभास की बाहुबली के 1788 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन को पटखनी दे दी है। अब इसकी निगाहें दंगल के रिकॉर्ड पर हैं। दंगल ने दुनियाभर में 2059.04 करोड़ कमाए थे। धुरंधर 2 को इसे मात देने के लिए अभी 200 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे जो नामुमकिन लग रहा है।
वैसे धुरंधर 2 को अब जापान में भी रिलीज किया जा रहा है। जापान में हिंदी फिल्में काफी पसंद की जाती है। ऐसे में धुरंधर 2 का कारोबार और बढ़ने के पूरे आसार हैं। देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 जापान से कितनी कमाई कर पाती है।
Trending
- मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप
- छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही
- ज्येष्ठ माह कब से शुरू है? पूरे महीने करें बस एक काम, मिलेगा सबसे बड़ा पुण्य, मृत्यु के बाद नहीं जाएंगे नरक
- IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस के लिए बंद हो गए प्लेऑफ के दरवाजे? SRH की जीत ने बदला अंक तालिका का गणित
- छठे बुधवार भी दुनियाभर में बजा ‘धुरंधर 2’ का डंका, धुआंधार छापे नोट, अब ‘दंगल’ का करेगी काम तमाम!
- लू से लेकर अपच तक…भीषण गर्मी में आम पना क्यों वरदान?
- खाकी पर दाग: साइबर अपराधियों से ‘डील’ करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी असम पुलिस के हिरासत में
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए रिटायर्ड प्रोफेसर से ₹1.05 करोड़ की महाठगी; टेरर फंडिंग का डर दिखा कांप उठीं बुजुर्ग


