खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करना था। इस विशेष शिविर में ग्राम छापर भानपुरी, सिरिसगुड़ा, कोंडालूर और घाट धनोरा के कुल 51 कमजोर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र गायकवाड़ ने बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए और जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के जिला पोषण समन्वयक और सेक्टर पर्यवेक्षक ने उपस्थित अभिभावकों को पोषण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पोषण कैलेंडर के माध्यम से बच्चों के विकास की निगरानी करने के तरीके बताए और यह समझाया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार क्यों आवश्यक है। शिविर में बच्चों और उनके साथ आए पालकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, इस पहल से क्षेत्र के कुपोषित व कमजोर बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया गया है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


