खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। एलायंस एयर ने में लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह सेवा 29 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी। इस रूट पर उड़ान शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि काफी समय से इस सेक्टर में विमान सेवा बहाल करने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद 31 मार्च से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर नियमित फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि, दूसरी ओर जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया है। सोमवार को इस रूट पर अंतिम उड़ान संचालित हुई।
नई व्यवस्था के तहत विमान हैदराबाद, जगदलपुर, रायपुर और रीवा के बीच संचालित होगा। फ्लाइट सुबह 7:50 बजे हैदराबाद से उड़ान भरकर 9:10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। इसके बाद 9:35 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 10:30 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में विमान रायपुर से दोपहर 2:25 बजे उड़ान भरकर 3:20 बजे जगदलपुर पहुंचेगा और फिर 3:45 बजे वहां से उड़ान भरते हुए शाम 5:05 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। इस नई सेवा से बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


