खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक विनायक गोयल, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, पद्म पंडीराम मंडावी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.,कलेक्टर आकाश छिकारा,एसपी शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अरुणदेव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा भी पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा बुधवार को जगदलपुर रवाना होने से पहले उन्होंने नक्सल मोर्चे पर राज्य की बड़ी उपलब्धियों और आने वाले दिनों की रणनीति पर स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद की समाप्ति के बिल्कुल अंतिम चरण में है और 31 मार्च तक इसका पूर्ण सफाया हो जाएगा। लेकिन 31 मार्च की रात कोई हैप्पी न्यू ईयर नहीं है और सुरक्षा में बिल्कुल ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की स्थिति में पहुंच चुका है। अब मात्र 30-35 सक्रिय नक्सली बचे हैं, जिनका भी जल्द पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का नतीजा है। विजय शर्मा ने बताया कि, शीर्ष नक्सली नेता गणपति की लोकेशन की जानकारी वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, जबकि मिशीर बेसरा अब भी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां इन दोनों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, 31 मार्च से राज्य नक्सल मुक्त होने की ओर बढ़ेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सावधानी कम हो जाएगी। 31 मार्च की रात कोई हैप्पी न्यू ईयर नहीं है, सुरक्षा में ढिलाई बिल्कुल नहीं बरती जाएगी।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


