खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर मुनगा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले कई वर्षों से यहां भवन के अभाव में खुले आसमान के नीचे, आम के एक पेड़ के तले बच्चों की शिक्षा और पोषण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आंगनबाड़ी संचालिका के अनुसार, 1999 में यहां झोपड़ी में आंगनबाड़ी की शुरुआत हुई थी, लेकिन सलवा जुडूम काल के बाद झोपड़ी भी नष्ट हो गई, जिसके बाद से लगभग 7-8 वर्षों से आम के पेड़ के नीचे ही आंगनबाड़ी चल रही है।
यहां न तो पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध है, न बच्चों के लिए पर्याप्त जगह, न बैठने की उचित सुविधा। करीब 40 बच्चों के लिए सिर्फ एक छोटी सी दरी का इंतजाम है। मुनगा आंगनबाड़ी में न शेड है, न सुरक्षा, न पीने के पानी की व्यवस्था, और न ही बच्चों के लिए पढ़ाई का कोई बुनियादी साधन, बावजूद इसके आंगनबाड़ी का औपचरिक संचलन जारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग की गंभीरता लेकर व्यवस्था की ओर त्वरित कार्यवाही की आवश्श्यकता है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


