खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बेटी के हाथ पीले करने का सपना संजोए एक दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घर में बेटी की शादी के लिए खरीदारी कर घर लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लगरा के रहने वाले इंद्रेश्वर तिवारी (उम्र 56 वर्ष) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (उम्र 48 वर्ष) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। बीते शाम दोनों मुंगेली शहर से शादी के लिए जरूरी सामान और कपड़ों की खरीदारी कर अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर चोट आने की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फास्टरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद पूरे लगरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना में जुट गई है। पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा


