खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के अंतर्गत बीजापुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की ओर कदम बढ़ाया है। जिले की 19 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक तौर पर ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
चयनित इन 19 ग्राम पंचायतों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पिछले दो वर्षों (2024-2026) के दौरान यहाँ बाल विवाह की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय सरपंचों और सचिवों द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बाद अब इन्हें शासन द्वारा औपचारिक मान्यता दी जाएगी।
इन पंचायतों को मिलेगा ‘बाल विवाह मुक्त’ का गौरव
घोषित होने वाली पंचायतों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
-
पालागुड़ा, एरमनार, धनोरा, ईटपाल, मोरमेड।
-
पापनपाल, दुगोली, चेरपाल, लिंगापुर, गोटाईगुड़ा।
-
रुद्रारम, अटुकपल्ली, मंगापेटा, तालनार, मिरतुर।
-
बड़ेतुंगाली, मंगलनार, मंडेम, और उसकापटनम।


