खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम आरापुर में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीन युवक फुलसिंग, प्रियांशु कुर्रे , और देवेंद्र घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से गांव के दो युवक लापता हैं। इन लापता युवकों पर चाकूबाजी का शक जताया जा रहा है। परपा पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Trending
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित


