Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। छत्तीसगढ़ शासन के नए नियमों के बाद अब नगर पंचायत फरसगांव ने शहर के व्यापारिक गलियारों में अनुशासन और वैधता सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ व्यापार अनुपालन नियम 2025 के लागू होने के साथ ही अब छोटे गुमटी संचालकों से लेकर बड़े मॉल मालिकों तक सभी के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य हो गया है। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि आगामी 31 मार्च तक लाइसेंस प्रक्रिया पूरी न करने वाले व्यापारियों पर 25 से 50 प्रतिशत तक का भारी-भरकम आर्थिक दंड लगाया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए गरीबों के हक पर ही हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 53 कट्टा यानी 26 क्विंटल सरकारी चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया। सुबह जब रोज की तरह सोसायटी संचालक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी प्यारी मांझी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों,निर्माणाधीन परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। साथ ही पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए उन्होंने नगर के विकास और आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने बताया कि उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन पर दुःख जताया है, सीएम ने कहा, उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने कहा, अभिन्न मित्र, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ जननेता श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रेम प्रकाश जी का साथ हमेशा एक मजबूत संबल की तरह रहा है। वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण जीवन एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर ऊर्जा व सफलता प्राप्त हो। जन्मदिन की…
आज, 8 मार्च 2026, रविवार को देशभर में ‘रंग पंचमी’ का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसे ‘देव पंचमी’ या ‘श्री पंचमी’ के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता स्वयं पृथ्वी पर अवतरित होकर भक्तों के साथ रंगों की होली खेलते हैं। पंचांग और तिथि विवरण हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का विवरण इस प्रकार है: विवरण समय/तिथि पंचमी तिथि प्रारंभ 7 मार्च 2026, शाम 07:17 बजे पंचमी तिथि समाप्त 8 मार्च 2026, रात 09:10 बजे पर्व की तिथि 8 मार्च 2026…
नई दिल्ली। वरुण चक्रवर्ती फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं, यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। इन आंकड़ों की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। इसी कारण उन्हें फाइनल मैच में ना खिलाने की मांग ने जोर पकड़ा है। मगर चक्रवर्ती अंतिम-11 में शामिल होंगे या नहीं, इस पर ताजा अपडेट क्या है। फाइनल मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। इस पर उनका कहना था कि…

