Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायपालिका के संस्थानों को निशाना बनाकर धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों को लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों की कड़ी में आज बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालयों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद दोनों ही जिलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस ने कोर्ट परिसर से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस लेकर पहुंची और सभी अधिवक्ताओं को भी बाहर निकाला गया है। फिलहाल, कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को शून्य काल के दौरान विपक्ष ने दुर्ग में सामने आई भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार पर दोषियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार पर ‘धान के कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने की बात कही। आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करते ही गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी करने पर विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 14 लाख अफीम के पौधों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध खेती की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस पूरे मामले का खुलासा होली से एक दिन पहले 3 मार्च को हुआ। कुछ बच्चे खेत के पास पहुंचे थे, जहां उन्होंने संदिग्ध पौधों को देखकर मोबाइल से उनकी तस्वीरें ले लीं। बाद में उन्होंने यह फोटो गांव के लोगों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम को आज निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दोपहर 3 बजे के बाद दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन अधिकारी की ओर से उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद यह प्रमाण पत्र राज्यसभा सचिवालय में जमा किया जाएगा, जिसके पश्चात नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई एक बार फिर शुरू होगी। आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। वहीं सदन में आज दो ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिसमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:00 बजे वीआईपी रोड स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचेंगे। बाद दोपहर 12:10 बजे से 1:20 बजे तक वे CII Chhattisgarh Annual Meeting 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे नवा रायपुर स्थित विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे।
महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और त्याग से होता है समाज का नव निर्माण- विधायक दीपेश साहू खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में आईं सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित करने के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका संवर्धन के लिए…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लखपति दीदी संवाद’ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित “लखपति दीदी संवाद” कार्यक्रम में बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विभिन्न जिलों की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में जिला बेमेतरा की महिलाओं ने भी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से राज्य स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया। बिहान योजना के अंतर्गत कार्यरत बीमा सखी श्रीमती अनीता…
मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से रूपए का किया अंतरित, दी बधाई विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम छतौना (जरहागांव), सेतगंगा, मानस मंच लोरमी एवं झाफल और मंगल भवन पथरिया में वृहद महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 684 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का अंतरण किया और हितग्राहियों को बधाई दी। इसमें जिले के 02 लाख 09 हजार 600 से…
अरविंद केजरीवाल की विकासवादी नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति से प्रभावित होकर लिया फैसला खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आज मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच, कलेश्वर गर्ग युवा कांग्रेस अनुभवी नेता जो अब तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, ने आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब के मॉडल से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षने स्वागत किया है नीतिगत विचारधारा: श्री कलेश्वर गर्ग जी ने कहा कि “मैं आम आदमी पार्टी…

