Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

    April 26, 2026

    घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
    • प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
    • घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
    • घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
    • “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
    • कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
    • किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मुंगेली में ‘महतारी वंदन’ का शंखनाद, 684 करोड़ की सौगात से महिलाओं के चेहरे खिले
    बिलासपुर

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मुंगेली में ‘महतारी वंदन’ का शंखनाद, 684 करोड़ की सौगात से महिलाओं के चेहरे खिले

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 8, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री साय वर्चुअल माध्यम से रूपए का किया अंतरित, दी बधाई

    विधायक सहित कलेक्टर-एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम छतौना (जरहागांव), सेतगंगा, मानस मंच लोरमी एवं झाफल और मंगल भवन पथरिया में वृहद महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 684 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का अंतरण किया और हितग्राहियों को बधाई दी। इसमें जिले के 02 लाख 09 हजार 600 से अधिक महिलाओं के खाते में 19.22 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। ग्राम छतौना के मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, रजनी मानिक सोनवानी, उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में सरस्वती और भारत माता के छाया चित्र पर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया।
    विधायक मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना, आवास योजना, बिजली बिल में राहत, स्वच्छ पेयजल की सुविधा और पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। आज महिलाएं देश और राज्य की नेतृत्वकारी भूमिकाओं में भी आगे बढ़ रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। राज्य में बड़ी संख्या में महिलाएं लखपति दीदी बनकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाएं सिलाई, कढ़ाई सहित विभिन्न व्यवसायों में आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार को बने अभी दो वर्ष ही हुए हैं और इस दौरान विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें रोजगार और व्यवसाय की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा की।
    कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजना के तहत अब तक 684 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में सीधे अंतरित की जा चुकी है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिल रही है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने मंच के माध्यम से अपनी सफलता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी साझा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    अधिकारी-कर्मचारी सहित हितग्राही और बालिका खिलाड़ी हुए सम्मानित
    कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागीय 16 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के 38 बालिका खिलाड़ियों को 01 हजार 100 रूपए का चेक एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 बालिकाओं को 20 हजार रूपए की राशि, शील्ड व प्रशस्ति पत्र, जरहागॉव सुरभि क्लस्टर संगठन की 11 महिलाओं, महतारी वंदन योजना की राशि से व्यवसाय करने वाली 30 महिलाओं को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार

    April 26, 2026

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत

    April 26, 2026

    हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    April 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,340

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,280

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    सरगुजा

    सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    By Khabar WorldApril 26, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं…

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

    April 26, 2026

    घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

    April 26, 2026

    घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

    April 26, 2026

    घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

    April 26, 2026

    घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट

    April 26, 2026

    “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    April 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में

    April 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.