अरविंद केजरीवाल की विकासवादी नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति से प्रभावित होकर लिया फैसला
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आज मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच, कलेश्वर गर्ग युवा कांग्रेस अनुभवी नेता जो अब तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, ने आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली और पंजाब के मॉडल से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षने स्वागत किया है
नीतिगत विचारधारा: श्री कलेश्वर गर्ग जी ने कहा कि “मैं आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और आम आदमी की सेवा की नीतियों से प्रभावित हूँ। मुझे विश्वास है कि आम आदमी पार्टी ही सही मायने में देश में ईमानदारी की राजनीति कर सकती है”।
समर्थन का कारण: आम आदमी पार्टी की पारदर्शी कार्यशैली, 24×7 सेवा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के वादों ने युवाओं और स्थानीय नेताओं को आकर्षित किया है।
भविष्य की कार्ययोजना: नव-शामिल नेता छत्तीसगढ़ और मुंगेली जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करने और जन-मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए काम करेंगे।
सदस्यता ग्रहण:इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों [छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत जी, कार्य प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी, मुंगेली जिला प्रभारी दुर्गा झा जी एवम् मुंगेली जिला अध्यक्ष मनोज अनंत जी] ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर शामिल किया।


