खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:00 बजे वीआईपी रोड स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचेंगे।
बाद दोपहर 12:10 बजे से 1:20 बजे तक वे CII Chhattisgarh Annual Meeting 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे नवा रायपुर स्थित विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे।


