Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

    April 26, 2026

    घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
    • प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
    • घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
    • घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
    • “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
    • कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
    • किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बेमेतरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘महिला मड़ई’ में सैकड़ों महिलाओं का हुआ सम्मान
    दुर्ग

    बेमेतरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘महिला मड़ई’ में सैकड़ों महिलाओं का हुआ सम्मान

    Khabar WorldBy Khabar WorldMarch 8, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और त्याग से होता है समाज का नव निर्माण- विधायक दीपेश साहू

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के टाउन हॉल में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में आईं सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित करने के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका संवर्धन के लिए बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत चेक वितरित किए गए, जिससे वे स्व-रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और त्याग से ही समाज का नव निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने हुनर, अदम्य साहस और परिश्रम के बल पर हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
    विधायक साहू ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण एक विकसित और समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर से लेकर कार्यक्षेत्र तक हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा – “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:”, अर्थात जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से महिलाओं का सम्मान करने और समाज में उनके योगदान को समझते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षा, सामाजिक सेवा, आजीविका, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, नगर पालिका बेमेतरा के अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती प्रीति गोविंद पटेल, डीआईजी रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुप्रेमलता पद्माकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए आयोजित की गई, जिसमें कबड्डी, कराते, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खेल, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं। कार्यक्रम में जिलेभर से आए महिला स्व सहायता समूहों, छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण नारी शक्ति के सम्मान और उत्सव से सराबोर रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान

    April 25, 2026

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार

    April 25, 2026

    “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद

    April 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,340

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,280

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    सरगुजा

    सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    By Khabar WorldApril 26, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं…

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

    April 26, 2026

    घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

    April 26, 2026

    घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

    April 26, 2026

    घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा

    April 26, 2026

    घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट

    April 26, 2026

    “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    April 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में

    April 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.