Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कवर्धा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गुमशुदा लोगों की पतासाजी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) ने सभी थाना और चौकी…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा में जिलास्तरीय महतारी वंदन कार्यक्रम में हुए शामिल कबीरधाम की महिलाओं को 24 किश्तों में मिले 563.49 करोड़ रुपए खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त की राशि बस्तर में आयोजित कार्यक्रम से जारी की। इस अवसर पर कवर्धा के वीर सावरकर भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं सांसद संतोष पाण्डेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने…
2000 से अधिक महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी, रायपुर में गूंजा राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का संदेश भारत की अविरल संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने वाली भारत की महिलाएं हैं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में “मैं भारत हूं” थीम पर भव्य बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। मातृशक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी से सजी इस रैली में 2000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। यह रैली अपनी विशिष्टता और व्यापक सहभागिता के कारण गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मकान मालिक के घर खाली करने की बात से नाराज आरोपी पति ने अपना सारा गुस्सा अपनी पत्नी पर निकाला।बेरहमी से मारपीट करते हुए पत्नी की हत्या कर दी। मृतिक की पहचान 37 साल पुष्पलता यादव के रूप में हुई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर के करीब की बताई जा रही है। पुष्पलता अपने पति युवराज यादव के साथ नेहरू नगर MIG-33 में किराए के मकान में रहती थी। सुबह मकान मालिक ने उन्हें घर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं, और सबसे बड़ी चिंता बच्चों के भविष्य को लेकर थी। इसी दौर में उन्हें महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी मिली। हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता उनके लिए वरदान साबित हुई। भोजवती ने इस राशि का समझदारी से उपयोग किया और एक छोटी सी किराना दुकान शुरू की। दुकान में बिस्कुट, नमकीन, साबुन, तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें रखीं। शुरुआत में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में “मातृ वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत माताओं के साथ स्नेह पूर्वक समय बिताया और उनके साथ नाश्ता भी किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब द्वारा माताओं की सुविधा के लिए झूला, गैस बर्नर, पेडेस्टल फैन, आयरन (इस्त्री) तथा फल भेंट किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृद्धाश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धाश्रम की माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग बालिका से पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की बड़ी मां की शिकायत पर 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। दुलदुला थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसकी बड़ी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनिवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी नाबालिक भतीजी उसी के साथ रहती है, जो मानसिक रूप से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर जनपद के मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने पांच मिलेट कार्ट को पुनर्वासित महिलाओं एवं एक अन्य महिला हितग्राही को प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि सहित सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक डॉ रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लक्ष्मी सखी मिलेट…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के ‘नशे के साम्राज्य’ और भूपेश बघेल की संदिग्ध भूमिका पर जमकर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के संरक्षण में नशे का कारोबार फला-फूला। दुर्ग जिले में पकड़ी गई अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे सवाल दागते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस जाँच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले और कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े करने वाले हैं। जाँच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर आज 08 मार्च को थाना कोतवाली बीजापुर में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा थाने में आने से संबंधित झिझक को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोम पुजारी (नगर पालिका अध्यक्ष), सुश्री नीना रावतिया (जनप्रतिनिधि), उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू, कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा, श्रीमती यशोदा पैकरा (पार्षद), श्रीमती ए. खान (सेवानिवृत्त शिक्षिका), श्रीमती रेखा दास, श्रीमती पुष्पा रोकडे (पत्रकार), श्रीमती पूनम शर्मा (ए.एस.आई.), श्रीमती जुलेखा…

