खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में “मातृ वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत माताओं के साथ स्नेह पूर्वक समय बिताया और उनके साथ नाश्ता भी किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब द्वारा माताओं की सुविधा के लिए झूला, गैस बर्नर, पेडेस्टल फैन, आयरन (इस्त्री) तथा फल भेंट किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृद्धाश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धाश्रम की माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ दिखाई दिया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज की इन माताओं के साथ समय बिताना और उनकी सेवा करना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। मातृ वंदन” कार्यक्रम ने सेवा, संवेदना और सम्मान का सुंदर संदेश देते हुए महिला दिवस को एक विशेष और यादगार रूप प्रदान किया।
Trending
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल


