खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आगामी जनगणना कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्रामसभा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।
बैठकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ऑन लाइन स्वगणना के माध्यम से वे स्वयं अपने परिवार की सम्पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। स्व-गणना में परिवार के मुखिया का नाम,मोबाइल नंबर, घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की जानकारी, वाहन, बिजली, पानी की व्यवस्था सहित अन्य जानकारी देने तथा सही जानकारी दर्ज करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है। स्व-गणना भरने से जनगणना करते समय प्रेक्षकगण को सहूलियत होगी और समय भी लगेगा।
ग्रामीणों को यह भी बताया जा रहा है कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकें। बैठक के दौरान ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


