खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग बालिका से पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की बड़ी मां की शिकायत पर 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।
दुलदुला थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसकी बड़ी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनिवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी नाबालिक भतीजी उसी के साथ रहती है, जो मानसिक रूप से कमजोर है। 7 मार्च को जब नाबालिग की बड़ी मां मजदूरी करने कहीं दूसरी जगह गई हुई थी तो उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग भतीजी घर में अकेली थी। जब शाम को प्रार्थियां अपने काम से वापस लौटी तो पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स, जिसे पीड़ित नाबालिग नाना कहकर बुलाती थी, उसने अपने घर के पास के गौशाला घर में ले गया और पीड़ित नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले को विवेचना में लिया और नाबालिग बालिका का मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
Trending
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल


