खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर आज 08 मार्च को थाना कोतवाली बीजापुर में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा थाने में आने से संबंधित झिझक को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोम पुजारी (नगर पालिका अध्यक्ष), सुश्री नीना रावतिया (जनप्रतिनिधि), उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू, कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा, श्रीमती यशोदा पैकरा (पार्षद), श्रीमती ए. खान (सेवानिवृत्त शिक्षिका), श्रीमती रेखा दास, श्रीमती पुष्पा रोकडे (पत्रकार), श्रीमती पूनम शर्मा (ए.एस.आई.), श्रीमती जुलेखा खातून (व्याख्याता), पत्रकार साथी गण,पुनर्वास केंद्र से आत्मसमर्पित महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं, डीआरजी की महिला जवान, यातायात स्टाफ तथा कोतवाली थाना स्टाफ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा झंडा दिखाकर महिलाओं की बाइक रैली को रवाना कर की गई। यह बाइक रैली महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश देते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। बाइक रैली के पश्चात थाना परिसर में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई । कार्यक्रम के दौरान विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सोम पुजारी ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उप पुलिस अधीक्षक श्री विनीत साहू ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में महिलाओं को आत्मविश्वासी और निर्भीक बनने का संदेश देते हुए कहा कि आज की नारी कमजोर नहीं, बल्कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि कानून और पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।
सुश्री नीना रावतिया ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
अंत में थाना प्रभारी श्री दुर्गेश शर्मा द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा महिला सशक्तिकरण के इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की अपील की गई।
Trending
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल


