खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं, और सबसे बड़ी चिंता बच्चों के भविष्य को लेकर थी।
इसी दौर में उन्हें महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी मिली। हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता उनके लिए वरदान साबित हुई। भोजवती ने इस राशि का समझदारी से उपयोग किया और एक छोटी सी किराना दुकान शुरू की। दुकान में बिस्कुट, नमकीन, साबुन, तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें रखीं।
शुरुआत में हिचकिचाहट थी, लेकिन धीरे-धीरे ग्राहक बढ़े और आमदनी होने लगी। योजना की मदद से दुकान को और विस्तार दिया गया। आज यह दुकान न केवल परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी कर रही है, बल्कि दोनों बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाई का अवसर भी दे रही है।
भोजवती कहती हैं, जब मेरे बच्चे पढ़ते हैं और मुस्कुराते हैं, तो लगता है जैसे मेरे पति की आत्मा भी खुश हो रही होगी। मैंने हार नहीं मानी, और आज खुद पर गर्व महसूस करती हूं। यह सिर्फ 1000 रुपये नहीं, मेरी उम्मीद, ताकत और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार था।
Trending
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
- बस्तर में जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने दी जा रही स्व-गणना की जानकारी
- जनता की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित होने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगें – सुंदरराज पी.
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल


