Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के प्रसिद्ध कुएंमारी झरना में एक दर्दनाक हादसे में रायपुर निवासी संतोष वैद्य की मौत हो गई। संतोष अपने परिवार के साथ घूमने और पिकनिक के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन झरने के पास अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे गढ्ढे में जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त संतोष झरने के बिल्कुल पास उस स्थान पर खड़े थे जहां पत्थर बेहद फिसलन भरे थे। गिरने के दौरान वह चट्टानों से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने तुरंत उन्हें केशकाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ शासन को मोदी की गारंटी लागू करवाने हुई बैठक में तय हुआ है कि प्रथम चरण में 16 जुलाई को राज्य के सभी ब्लॉक तथा जिलों में रैली निकालकर “मोदी की गारंटी” लागू करने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा । गाैरतलब है कि फेडरेशन ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के कर्मचारियों से किया गया मोदी की गारंटी का वादा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा नहीं करने के कारण चरणबद्ध आंदोलन किया था । वादा खिलाफी के विरुद्ध पुनः कलम रख, मशाल उठा आंदोलन” की तैयारी को लेकर आज रविवार…

Read More

आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड, बीमा और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ, पोषण वाटिकाएं भी बन रही खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में चलाए जा रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति ग्रामों में शासन की योजनाओं का व्यापक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में कोरिया जिले के सोनहत और बैकुंठपुर विकासखंड के इन गांवों में हजारों पात्र परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड और बीमा योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विकासखंड में 2,626 लक्षित परिवारों और 9,320…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष अवसर उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज खेल के मैदान से लेकर हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, निष्ठा और जज्बे से नया इतिहास रच रही हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीजापुर जिले की धरती एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही है। जिले के आवापली गांव की होनहार खिलाड़ी चंद्रकला तेलम का चयन भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में एशिया कप…

Read More

गाँव-गाँव पहुँचा रही बैंकिंग सेवायें खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी जीनत परवीन, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। जीनत परवीन बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत जब उन्हें बैंक सखी के रूप में कार्य करने का अवसर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 369.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 540.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 178.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 275.9 मि.मी., सूरजपुर में 452.4 मि.मी., जशपुर में 475.3 मि.मी., कोरिया में 399.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 354.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं आज विभिन्न खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं। राज्य शासन द्वारा खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण, आधारभूत संरचना तथा प्रोत्साहन राशि सहित आवश्यक संसाधन प्रदान कर हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन देश एवं विदेश में कर सकें। महासमुंद जिले के लिए खेल जगत से एक और गर्व की खबर आई है। फॉर्चून फाउंडेशन समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर, बागबाहरा खुर्द के पूर्व छात्र सुखदेव ने 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कड़ी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि राहुल गांधी आप ठीक से भारत में रहो नहीं तो जनता आपको बताएगी। देख लेना अगले रथयात्रा तक कैसे दुर्गति होगी। राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर रायपुर शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ को चैलेंज किया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धर्मजयगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल से एक रोमांचक लेकिन चिंताजनक दृश्य सामने आया है, जहां 70 से अधिक हाथियों का विशाल दल सड़क पार करता हुआ कैमरे में कैद हुआ। यह दृश्य सीथरा से हाटी मार्ग पर रिकॉर्ड किया गया, जहां हाथियों के इस झुंड में छोटे शावकों से लेकर विशालकाय हाथी भी शामिल थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का दल एक के बाद एक सड़क पार कर रहा है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे दोपहर के समय खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए पानी में उतर गए। चारों बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के ही एक…

Read More