खबर वर्ल्ड न्यूज-धर्मजयगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल से एक रोमांचक लेकिन चिंताजनक दृश्य सामने आया है, जहां 70 से अधिक हाथियों का विशाल दल सड़क पार करता हुआ कैमरे में कैद हुआ। यह दृश्य सीथरा से हाटी मार्ग पर रिकॉर्ड किया गया, जहां हाथियों के इस झुंड में छोटे शावकों से लेकर विशालकाय हाथी भी शामिल थे।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथियों का दल एक के बाद एक सड़क पार कर रहा है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग के अधिकारी पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, लेकिन लगातार मूवमेंट और झुंड की बड़ी संख्या के कारण निगरानी टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मजयगढ़ वन मंडल के अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का यह दल झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा के बीच नियमित रूप से विचरण करता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से जंगल या सड़क किनारे न जाएं और हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में हाथियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे फसलों को नुकसान और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में वन विभाग की सतर्कता और स्थानीय सहयोग से ही ऐसी घटनाओं से बचाव संभव है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


