खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे दोपहर के समय खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए पानी में उतर गए। चारों बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के ही एक तालाब के पास बच्चों के कपड़े और चप्पलें दिखाई दीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तालाब की तलाशी ली गई, जहां से चारों मासूमों के शव बरामद किए गए।
एक ही गांव से चार बच्चों की मौत से गांव में गहरे शोक की लहर है। बलौदा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


