खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा दवा किया है। उन्होंने कहा कि 4 मई का पूरा देश प्रतीक्षा कर रहा है, 5 राज्यों के चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। चुनाव परिणामों में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से बीजेपी को बड़ी सफलता का संकेत दे रहा है। TMC के साथ खेला होगा और बंगाल में कमल खिलेगा।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि असम और पांडुचेरी में बीजेपी की सरकार बनेगी। निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनने वाली है। पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC के साथ खेला कर दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता की जगह घुसपैठियों के साथ खड़े होने का काम ममता बनर्जी ने किया है।
प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में आज कांग्रेस महंगाई को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान के लिए प्रेम उजागर होता है। पाकिस्तान में कांग्रेस नेता हीरो बनते हैं। महंगाई की बात कर रहे हैं तो अपने पसंदीदा देश पाकिस्तान से पूछ लें। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तुलना में देश में महंगाई कम है।
Trending
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान


