खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के प्रसिद्ध कुएंमारी झरना में एक दर्दनाक हादसे में रायपुर निवासी संतोष वैद्य की मौत हो गई। संतोष अपने परिवार के साथ घूमने और पिकनिक के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन झरने के पास अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे गढ्ढे में जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त संतोष झरने के बिल्कुल पास उस स्थान पर खड़े थे जहां पत्थर बेहद फिसलन भरे थे।
गिरने के दौरान वह चट्टानों से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने तुरंत उन्हें केशकाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद केशकाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आस-पास मौजूद लोगों से बयान लेकर यह समझने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में झरनों और फिसलन वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए झरने पर जाते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


