Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा

    May 3, 2026

    रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
    • रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
    • मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
    • शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
    • मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
    • TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
    • प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
    • मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
    बिलासपुर

    मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 3, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में कथित तौर पर फर्जी शपथपत्र और दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा दावा पेश करने के आरोप में चार अधिवक्ताओं की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। यहां विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
    फर्जीवाड़ा के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अधिवक्ता एनपी चंद्रवंशी (62), भगवती कश्यपपति-स्व. सुधीर कश्यप (50), शुभम चंद्रवंशी 32 हनुमानगढ़ी चौक, राजकिशोर नगर, सरकंडा और सूरज वस्त्रकार (29) गतौरा, मस्तूरी ने अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया था। कोर्ट में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में महिला प्रेमिका कुजूर को मृतक प्रभात कुजूर की पत्नी बताते हुए मुआवजा दावा पेश किया गया था। हालांकि जांच के दौरान प्रेमिका कुजूर ने स्वयं अदालत में उपस्थित होकर स्पष्ट किया, वह मृतक की पत्नी नहीं बल्कि उसके भाई की पत्नी है। उसने यह भी बताया, उसने न तो कोई शपथपत्र दिया और न ही किसी अधिवक्ता को अधिकृत किया। इसके अलावा एक अन्य महिला मिथिलता कुजूर ने भी बयान दिया है, उसने किसी प्रकार के दस्तावेज या वकालतनामा पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इस खुलासे के बाद संबंधित न्यायालय ने थाना सिविल लाइन को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रकरण में आरोप है कि अधिवक्ताओं ने जानबूझकर फर्जी तरीके से महिला को मृतक की पत्नी बताकर दावा पेश किया और शपथपत्र के लिए किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उसकी पहचान कराई गई।
    अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया, आरोपी अधिवक्ता हैं और कानून के जानकार होने के बावजूद इस तरह का कृत्य किया गया है, जो गंभीर अपराध है। वहीं बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपियों ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कार्य किया है और वे निर्दोष हैं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और प्रथम दृष्टया आरोपियों को अग्रिम जमानत देने योग्य नहीं पाया। अदालत ने चारों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें राहत नहीं दी जा सकती। साथ ही आदेश की प्रति थाना सिविल लाइन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक साथ कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें धारा 228 (कोर्ट का अपमान), 229 (झूठा प्रतिरूपण), 233 (झूठे साक्ष्य/दस्तावेज), 246 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग), 318 (धोखाधड़ी से लाभ), 335-336 (लापरवाहीपूर्ण कृत्य), 338 (गंभीर हानि) और 340(2), 3(5) (न्यायिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ व सामूहिक अपराध) शामिल हैं। इनमें खास तौर पर धारा 233 और 246 में 7 साल तक, जबकि धारा 338 में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। यानी मामला सीधे गंभीर आपराधिक श्रेणी में आता है। अग्रिम जमानत खारिज होते ही पुलिस कभी भी आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास रेगुलर बेल के लिए निचली अदालत या हाई कोर्ट में आवेदन करने का विकल्प होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या

    May 3, 2026

    गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार

    May 3, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,283

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,212
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा

    By Khabar WorldMay 3, 20261

    भैंसामुड़ा में आत्मीय मुलाकात ने जीता सबका दिल “डॉक्टर बनना है” सुनकर मुस्कुराए मुख्यमंत्री, बढ़ाया…

    रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय

    May 3, 2026

    शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी

    May 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा

    May 3, 2026

    रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय

    May 3, 2026

    शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी

    May 3, 2026

    मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी

    May 3, 2026

    TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव

    May 3, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.