खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना बीते देर रात मोपका चौक के पास हुई। सरकंडा पुलिस 5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र के मोपका के गुड़ी चौक में रहने वाला मृतक अभिषेक यादव बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसे पता चला, कि उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव का मोपका चौक में कुछ लोगों से विवाद हो गया है। वह मौके पर गया, तो कुछ युवक उसे पीट रही थी, बीच बचाव के दौरान आरोपियों ने अभिषेक यादव के गले में चाकू से वार कर हत्या कर दी। वहीं ओमप्रकाश यादव किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है, कि ओम प्रकाश यादव सूर्यवंशी मोहल्ले की एक लड़की से बातचीत करता था। लड़की के परिजनों को जानकारी होने पर 2 मई की रात 11।20 बजे ओमप्रकाश को मिलने के लिए बुलाया। ओमप्रकाश यादव मोपका चौक से अंदर गली में मिलने गया तो कुछ युवक उसे लड़की से बातचीत करने पर समझाइश दे रहे थे। इसी बीच विवाद शुरु हो गया। युवकों ने ओमप्रकाश के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इधर घटना की सूचना पर बीच बचाव करने पहुंचे अभिषेक यादव ने उन्हें रोका, तो उस पर चाकू से हमलाकर उसका गला रेत दिया और भाग गए। चाकूबाजी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभिषेक यादव के दोस्त मौके पर गए। वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। दोस्त उसे इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली, और मोपका सूर्यवंशी मोहल्ला में दबिश देकर 2 नाबालिग समेत 5 लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
Trending
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान


