खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। आज सुबह जिले के सराईपाली विकासखंड स्थित शिशुपाल पर्वत शिखर के नीचे युवक और एक युवती की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने रविवार सुबह सरायपाली थाने में शव मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्तर पर मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शव कितने समय पुराने हैं और घटना के कारण क्या हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। आम चर्चा है कि दोनों प्रेमी जोड़े हैं।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लोग इन्हें प्रेमी जोड़ा इसलिए मान रहे हैं कि पहले भी इसी जगह पर और भी कई जोड़े से आत्महत्या की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।
Trending
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य


