Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत गोद लिए गए ग्राम मड़वाडीह का दौरा करेंगे। बीती रात वे राजिम में विश्राम पर थे और आज सुबह 9 बजे मड़वाडीह पहुंचेंगे। राज्यपाल डेका गांव के प्राथमिक शाला परिसर में “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे। अपने दौरे के दौरान राज्यपाल मड़वाडीह एवं समीपस्थ ग्राम बिजली के ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। ग्राम चौपाल के माध्यम से वे गांव के समुचित विकास के लिए के लिए ग्रामीणों से संवाद करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कराठी में आयोजित “बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025” में शामिल होंगे। उसके बाद नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की अहम समीक्षा बैठक लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से 11:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कराठी के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कराठी, संबलपुर में आयोजित बुढ़ालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:05 बजे पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन 12 जून तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीधा और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सांवा में शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम गीधा में आयोजित शिविर में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किसानों से अपील की कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आमदनी में वृद्धि करें। आधुनिक तकनीक के उपयोग से समय, श्रम तथा खाद की भी बचत होती है। उन्होंने किसानों को केला, पपीता, चना, गेहूं, तिवड़ा, हल्दी, सूरजमुखी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में तत्परता से संज्ञान लेकर तत्काल विधिक कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा है कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि महिला संबंधी प्रकरणों की विवेचना में यदि किसी प्रकार के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में व्यापक असर दिख रहा है। विगत 01 माह में ही 02 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, इनमें समय-सीमा से बाहर के 900 से अधिक प्रकरण भी शामिल हैं। जिले में संचालित 21 राजस्व न्यायालयों में से 18 न्यायालयों में 01 वर्ष से अधिक के प्रकरण शून्य है एवं 15 न्यायालयों में समय-सीमा से बाहर के प्रकरण शून्य है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख जी.एल. यादव ने बताया कि लंबित राजस्व प्रकरणों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ आज जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में आमजनों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनी। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद का माध्यम है, इसलिए इसमें आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता से होनी चाहिए। आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें लापरवाही अथवा विलंब किसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विद्यालय परिसर एवं आसपास वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं वार्ड पार्षद लक्की साहू, नीतू कोठारी, सिमरन ताम्रकार, विकास तांबोली एवं गौरव साहू के सहयोग से संपन्न हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी स्तर के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत लोगों को जल संरक्षण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण सभी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में सभी ब्लॉक में पशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सभी ब्लॉक में इस संबंध में पशिक्षण आयोजित किया गया। मस्तूरी ब्लॉक के क्लस्टर चिल्हाटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी की हर बूंद सहेजने और हरित क्रांति लाने दृढ़ संकल्प इस दफा कर लिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में सड़क हादसे में पीड़ितों के लिए राज्य सरकार ने दो नई योजनाएं शुरू की हैं। आयुष्मान दुर्घटना उपचार योजना के तहत पीड़ितों को आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। राहवीर योजना के तहत घटना के एक घंटे के अंदर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। यह योजना केंद्र सरकार की नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 का हिस्सा है । इस पहल से दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। औषधीय गुणों से भरपूर सुपर फुड मुनगा की फसल लेकर धमतरी जिले के ग्राम कोकड़ी की महिलाएं अपनी आमदनी दुगुना कर रहीं हैं। मुनगा को सब्जी के तौर पर तो उपयोग किया ही जाता है। इसके साथ ही मुनगे की पत्तियों का पावडर मल्टीविटामिन सप्लीमेंट के साथ ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यही वजह है कि महिलाएं मुनगा की बिक्री ना केवल आसपास के बाजारों में कर रहीं हैं, बल्कि राजधानी रायपुर में भी इसकी सप्लाई कर रहीं हैं। इससे उन्हें दुगुनी आमदनी मिल रही है। सरकार में मिल…

