खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में तत्परता से संज्ञान लेकर तत्काल विधिक कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा है कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि महिला संबंधी प्रकरणों की विवेचना में यदि किसी प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता हो, तो उन्हें तत्काल संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वालों में भय का वातावरण बन सके। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाया जा सकता है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त



