खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में सड़क हादसे में पीड़ितों के लिए राज्य सरकार ने दो नई योजनाएं शुरू की हैं। आयुष्मान दुर्घटना उपचार योजना के तहत पीड़ितों को आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में 7 दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। राहवीर योजना के तहत घटना के एक घंटे के अंदर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
यह योजना केंद्र सरकार की नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 का हिस्सा है । इस पहल से दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। साथ ही राहवीर योजना से लोगों में मदद करने की भावना को बढ़ावा मिलेगा। अक्सर लोग कानूनी उलझनों के डर से दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने से हिचकते हैं। यह योजना ऐसे नेकदिल नागरिकों को प्रोत्साहित करेगी। यह सुविधा राज्य के सभी आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में उपलब्ध होगी। इससे न केवल पीड़ितों को तुरंत इलाज मिलेगा बल्कि कई जिंदगियां भी बचाई जा सकेंगी।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


