खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में व्यापक असर दिख रहा है। विगत 01 माह में ही 02 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, इनमें समय-सीमा से बाहर के 900 से अधिक प्रकरण भी शामिल हैं। जिले में संचालित 21 राजस्व न्यायालयों में से 18 न्यायालयों में 01 वर्ष से अधिक के प्रकरण शून्य है एवं 15 न्यायालयों में समय-सीमा से बाहर के प्रकरण शून्य है।
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख जी.एल. यादव ने बताया कि लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार को विशेष राजस्व न्यायालय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिले में कुल 02 हजार 40 मामले लंबित हैं, जिसमें 01 हजार 800 समय-सीमा के भीतर तथा 240 समय-सीमा से बाहर के केवल अपील प्रकरण हैं, जो वरिष्ठ न्यायालयों में लंबित है, इनका निराकरण अतिशीघ्र कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिवस समीक्षा कर राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के संबंध में निर्देश दिये जा रहे हैं, जिससे निराकरण में राज्य में जिले को उच्चतम स्थान प्राप्त हो। वर्तमान में राज्य में निराकरण प्रतिशत के अनुसार जिले का 07वां रैंक है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


