खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विद्यालय परिसर एवं आसपास वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं वार्ड पार्षद लक्की साहू, नीतू कोठारी, सिमरन ताम्रकार, विकास तांबोली एवं गौरव साहू के सहयोग से संपन्न हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी स्तर के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जल संकट की गंभीरता से विद्यार्थियों को अवगत कराना एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शैलू साहू, द्वितीय झरना साहू एवं तृतीय पुरस्कार चेतना एवं गुंजन (सृजन पब्लिक स्कूल) को प्रदान किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सृष्टि शर्मा, द्वितीय दुर्गावती श्रीवास एवं तृतीय प्रियंका (ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल) को मिला।
कार्यक्रम में लगभग 40 पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए। विजेताओं को वार्ड पार्षद लक्की साहू द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना भी उत्पन्न करता है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त



