खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन 12 जून तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीधा और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सांवा में शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम गीधा में आयोजित शिविर में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किसानों से अपील की कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आमदनी में वृद्धि करें। आधुनिक तकनीक के उपयोग से समय, श्रम तथा खाद की भी बचत होती है। उन्होंने किसानों को केला, पपीता, चना, गेहूं, तिवड़ा, हल्दी, सूरजमुखी, कुसुम एवं मूंगफली जैसी फसलों की खेती को भी अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गोबर की खाद, पशु मूत्र तथा जैविक उत्पाद खेती के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।
विधायक मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष 06 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। यह राशि किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान उन्होंने 10 कृषकों अरहर बीज और पॉवर स्प्रेयर प्रदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में केवल धान की खेती पर निर्भरता से बाहर निकलकर विविध फसलों की ओर ध्यान देना जरूरी है। कृषि विभाग के उपसंचालक एम. आर. तिग्गा ने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का उद्देश्य किसानों को नवविकसित फसल किस्मों व कृषि तकनीकों की जानकारी देना तथा फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य पत्रक के अनुसार रासायनिक उर्वरकों के संतुलित व वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरूक के साथ ही किसानों को नई कृषि तकनीक, सरकारी योजनाएं, फीडबैक और नवाचारों की जानकारी देना है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त



