Author: Khabar World

मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 79 वर्ष पूरा होने के साथ ही 80 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल के मंच में आगमन के पश्चात सर्वप्रथम वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को…

Read More

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-बालौदाबाजार। 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में देशभक्ति की भावना के साथ हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपणी हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय योजनाओं कार्यालयीन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के स्कूली विद्यार्थियों को पहला, छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के विद्यार्थियों को दूसरा और मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग को तीसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने शील्ड-मेडल देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के 286 स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम, जय हिंद हम सबका अभिमान… जैसे रिमिक्स गीत पर देश भक्तिपूर्ण प्रस्तुति…

Read More

राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने ठाकरे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। सादगी, अनुशासन, निष्ठा और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान थी। उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। समस्त उपस्थितजनों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। सभी अतिथियों ने भारत माता एवं महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों द्वारा रायपुर नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं जोनों के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 49 कर्मचारियों को मंच पर प्रमाणपत्र प्रदत्त कर श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस…

Read More

सावन पूर्णिमा श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है। इस दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं। इस दिन सुबह में स्नान के बाद दान करने का विधान है। सावन पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पाप मिटते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार सावन पूर्णिमा को लक्ष्मी पूजा के समय सुकर्मा योग बना है, जो एक शुभ योग है और पूरे दिन पंचक है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा की तारीख, स्नान और दान मुहूर्त। सावन पूर्णिमा 2026 तारीख वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी। कोहली ने बधाई देते हुए लिखा कि आइए हम ऐसे भारत का निर्माण करते रहें, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे। बता दें कि कोहली और रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और दोनों का लक्ष्य अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना है। विराट कोहली ने देश के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं, रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान भारत को टी20 वर्ल्ड कप (2024) जिताया। भारतीय…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म को ‘आवारापन 2’ के क्रेज की वजह से नुकसान उठाना पड़ा। ‘बंटवारा 1947’ की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग? ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए 65 हजार 391 टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने बिना ब्लॉक सीटों के 1.76 करोड़ का…

Read More

नई दिल्ली। बदलता मौसम, दिनभर की भागदौड़ और मानसिक तनाव के बीच अगर आप सुकून और सेहत का एक साथ अहसास चाहते हैं, तो पारंपरिक तुलसी की चाय सबसे बेहतरीन विकल्प है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, बल्कि पाचन और मानसिक शांति के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। जानिए इस देसी नुस्खे के फायदे, डॉक्टर की राय और इसे बनाने का सही तरीका। तुलसी की चाय भारतीय घरों में पारंपरिक रूप से सदियों से इस्तेमाल होने वाला आसान और देसी घरेलू नुस्खा है। इसकी खुशबू मन को सुकून…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण के बीच आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई…

Read More