नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म को ‘आवारापन 2’ के क्रेज की वजह से नुकसान उठाना पड़ा।
‘बंटवारा 1947’ की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग?
‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए 65 हजार 391 टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने बिना ब्लॉक सीटों के 1.76 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 4.21 करोड़ रुपये रही है।
कितने करोड़ की ओपनिंग मिलेगी
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5-7 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है। ये प्रीडिक्शन पिंकविला ने किया है।
‘बंटवारा 1947’ के साथ थियेटर्स में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्में मोस्ट अवेटेड हैं और दोनों की चर्चा जबरदस्त है। ट्रेड मार्केट में ऐसी चर्चा तेज है कि इमरान हाशमी की फिल्म ज्यादा कलेक्शन करेगी और इसका असर सनी देओल की फिल्म पर पड़ेगा।
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बारे में
राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट की गई इस फिलम में सनी देओल, प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसे बनाया है। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसका क्लैश इमरान हाशमी की आवारापन 2 से हुआ है।
Trending
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प
- सावन पूर्णिमा कब है? सुकर्मा योग में होगा स्नान-दान, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें तारीख, लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में लहराया तिरंगा: 600वें ऐतिहासिक टेस्ट के बीच रोहित-कोहली ने देशवासियों को दिया खास संदेश
- सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की ‘आवारापन 2’ के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
- तुलसी की चाय को हल्के में न लें, रोज पिएं एक कप, शरीर से लेकर दिमाग तक को मिलेगा सुकून, एक्सपर्ट से जानें
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
- इंद्रावती भवन में अवनीश कुमार शरण ने किया ध्वजारोहण
- राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण


