Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश, गृह निर्माण मंडल अवनीश कुमार शरण ने विभागध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी। राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधान सभा सचिवालय में आज स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। विधान सभा में विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण सचिव दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि-आज का यह पुनीत दिवस हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने तथा हम देशवासियों के लिए आत्म…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना, हमारे गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का पावन अवसर है।मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर और…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ‘आजादी का गौरव – विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न आंदोलनों तथा जननायकों के योगदान…
*मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन – शर्मा* *बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति के बाद जन मन के भय और भ्रम को दूर करने के लिए 3 दिन की तिरंगा यात्रा पर निकले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा* *कर्रेगुट्टा पर विजय के प्रतीक के रूप में तिरंगा लहराकर यात्रा का हुआ समापन* *यात्रा के अंतिम दिन यात्रा बीजापुर से निकल पहुंची आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला, कर्रेगुट्टा* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के साथ शुरुआत की। बीजापुर से निकल कर…
*रायगढ़ में सोनार समाज के सामुदायिक भवन का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में सोनार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। *समाज के बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के समान अवसर मिलेंगे* वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार उसकी नई पीढ़ी है। सभी समाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा की है। इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी और जवान अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और 1 अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। डीआईजी एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला न्यायालय जगदलपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश की अदालत ने शासकीय पद और पुलिस की वर्दी की आड़ में एक महिला को विवाह का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह करने के मामले में न्यायालय ने आज शुक्रवार काे अभियुक्त और महकमे से बर्खास्त हो चुके तत्कालीन सब इंस्पेक्टर विकेश चौहान को गंभीर अपराध का दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अपने फैसले में सख्त रुख को रेखांकित करते हुए टिप्पणी करते…
स्वतंत्रता दौड़ से गूंजा बेमेतरा, अधिकारी-कर्मचारी से लेकर स्कूली बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज बेमेतरा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकली इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। सांसद बघेल ने तिरंगा यात्रा एवं स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ…

