Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। उल्लूर, भोपालपट्टनम – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार कोरम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पी. वेणुगोपाल राव ने की। समारोह में शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं पत्रकारगण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कविता कोरम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के जोशीले नारों से…

Read More

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने दुर्गम रास्तों और तेज बहाव वाले नालों को पार कर ग्रामीणों व छात्रों के साथ किया ध्वजारोहण खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर के सुदूर और कभी नक्सलवाद के प्रभाव वाले इलाकों में आजादी की नई तस्वीर देखने को मिली। बीजापुर जिले के विकासखंड बीजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कैका के सुदूर गांव मोसला में आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा विशेष रूप से गांव पहुंचे और ग्रामीणों एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सल मुक्त बीजापुर के पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के बाद आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में सांसद महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण, शांति और जिले के विकास में सभी की…

Read More

सराहनीय कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान – शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी रहा प्रथम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस एवं अन्य प्लाटूनों द्वारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कृषि आदान सामग्री के विक्रय एवं अभिलेखों के संधारण की निगरानी के लिए कृषि विभाग द्वारा नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले कृषि आदान विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान साहू कृषि केंद्र, भीमपुरी में बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से कीटनाशक के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी प्रकार वर्षा कृषि केंद्र, भीमपुरी में भी बिना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित रावतपुरा कॉलोनी में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं सहित पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7.50 लाख रुपये की मशरूका बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, रावतपुरा कॉलोनी फेस-02, मठपुरैना में निमाई डोन्डा की श्री गुरू ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे उन्हें…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से विकसित छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर तक को एक मंच पर समेट रही प्रदर्शनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान, ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और राज्य में सुशासन एवं विकास की उपलब्धियों को समेटे यह प्रदर्शनी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना टिकरापारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20.94 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अपचारी बालक को पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, 15…

Read More

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल…

Read More

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया आत्मीय सम्मान, 167 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिला मुख्यालय जशपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद मुख्य अतिथि अग्रवाल…

Read More