Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार
    • भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
    • जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम
    • महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार मे किया ध्वजारोहण
    • रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: 843 स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सरगुजा संभाग बना विजेता
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर नगर निगम में ध्वजारोहण: महापौर ने 49 कर्मियों को किया सम्मानित, शहर के विकास का लिया संकल्प
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम
    छत्तीसगढ़

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 15, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया आत्मीय सम्मान, 167 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिला मुख्यालय जशपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।
    राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति और उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए।
    समारोह में कुल 12 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंट ने किया, जबकि टू-आईसी का दायित्व सूबेदार रवि साहू ने निभाया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ़ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष एवं महिला, एनसीसी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग, एनएसएस, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वनवासी कल्याण आश्रम, सेंट जेवियर शांति भवन, सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न संस्थाओं के दलों ने शानदार परेड प्रस्तुत की।
    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का आत्मीय सम्मान
    मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
    देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    समारोह में सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के विद्यार्थियों ने बैंड के साथ देशभक्ति की धुनों की शानदार प्रस्तुति दी। नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत कर समारोह में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
    कल्याण आश्रम पूर्व माध्यमिक शाला, सेजेश हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, संत जेवियर्स शांति भवन हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श जशपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और प्रबल किया।
    उत्कृष्ट कार्य करने वाले 167 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के लगभग 167 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला जनसंपर्क कार्यालय के 2, जय हो स्वयंसेवक के 11, मछली पालन विभाग के 2, नगर पंचायत कोतबा के 2, श्रम विभाग के 2, वन विभाग के 16, शिक्षा विभाग के 18, पशु विभाग के 2, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन के 1, महिला एवं बाल विकास विभाग के 18, जिला आयुष विभाग के 2, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 2, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 3, कृषि विभाग के 7, जिला पंचायत के 17, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के 1, उद्यान विभाग के 1, राजस्व विभाग के 9, पुलिस विभाग के 21, आदिम जाति कल्याण विभाग के 10, आबकारी विभाग के 2 तथा स्वास्थ्य विभाग के 12 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
    जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति
    समारोह में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डी. आर. राठिया एवं जयेश सौरभ टोपनो ने किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,339

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,337
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 15, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026

    महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर नशा तस्करी पर बड़ी चोट: 10 लाख रुपये के गांजे के साथ UP का नाबालिग गिरफ्तार

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026

    जशपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा रणजीता स्टेडियम

    August 15, 2026

    महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार मे किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: 843 स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सरगुजा संभाग बना विजेता

    August 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.