Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि 5 मवेशियों को भूखे प्यासे रखकर ई रिक्शा में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिन्हें भानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शख्स ई रिक्शा में मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर के मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स, रायपुर में केयर कैंसर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक कैंसर संस्थान के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को कैंसर की जांच, सटीक निदान, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और अन्य जरूरी उपचार एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह; नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत; स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल; रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर थाना उतई एवं एसीसीयू पुलिस टीम द्वारा ग्राम डुण्डेरा में संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं ₹3,500 नगद जप्त किया गया। शनिवार को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा में केवेन्द्र पटेल अपने अन्य साथियों के साथ अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता…

Read More

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य की नामचीन हस्तियों व वीर परिवारों का किया अभिनंदन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व एवं आपदा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के दल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेजी से हो रहे विकास तथा उद्योग-व्यापार की बढ़ती संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के पश्चात लोग तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अवैध शराब के विरूद्ध थाना मस्तूरी पुलिस का प्रहार। अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6400 रू. एवं एक मोटर सायकल कीमती 180000 रुपये को किया गया जप्त। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय किया गया पेश। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में हुई है। फिलहाल यह…

Read More