Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
*अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ अधिकारी-जवानों को जिन्हें वीरता पदक से अलंकृत पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों के शौर्य ने बस्तर का नया इतिहास लिखा है,नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में मिली ऐतिहासिक सफलताओं का श्रेय सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प को जाता…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह क्रिएटर हब बस्तर के युवाओं, नवाचारी लोगों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को व्यापक मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा। शुभारंभ के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्रिएटर हब की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को डिजिटल माध्यमों से अपनी प्रतिभा को सामने लाने और बस्तर की…
*झीरम के शहीदों को शत-शत नमन, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, शहीदों के परिजनों से की मुलाकात* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले के झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया और उनके बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा एवं संकल्प के नारों के साथ उन्हें याद किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि झीरम के शहीदों की याद में बने स्मारक को जल्द ही स्मरणीय स्वरूप में बनाया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव…
बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में 20 लाख रूपए के सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी आत्मानंद महाराज जैसी महान विभूतियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में लाखों लोग जन्म लेते हैं, लेकिन अमर वही होते हैं जो अपने सत्कर्मों से समाज का निर्माण करते हैं और इतिहास रचते हैं। इस अवसर परमंत्री ने 20 लाख रूपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। BJP प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस IT सेल नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अरुण साहू ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और इसके जरिए भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नितिन नबीन ने…
अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरता पदक से अलंकृत जवानों का किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में पदस्थ वीरता पदक से अलंकृत पुलिस जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान ने बस्तर के इतिहास को नई दिशा दी है। नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में मिली ऐतिहासिक सफलताओं का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, दृढ़ संकल्प और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश के विकास और राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को नई दिशा प्रदान की। मंत्री चौधरी ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण के निर्णायक कदम से भारत की रणनीतिक शक्ति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर, अटल चौक अवंती विहार और अटल परिसर फुंडर चौक में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद…
बिहान से जुड़कर स्वरोजगार की नई राह चुनी, ई-रिक्शा से हर माह 15 से 18 हजार रुपये की शुद्ध आय रक्षाबंधन पर मिला ई-रिक्शा बना संगीता के लिए आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस केवल देश की आजादी का पर्व नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की जिम्मेदारियों में योगदान देने वाली जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड की श्रीमती संगीता देवी की कहानी इसी संकल्प को साकार करती है। कभी परिवार की जरूरतों और कृषि कार्य के लिए छोटे-छोटे ऋण…
विधायक मोहले ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण जिले के नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

