Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में पुलिस जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ और जांच में वित्तीय लेनदेन से जुड़ी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। अपने गांव, माटी और जड़ों से जुड़ाव का अनुभव हमेशा अद्वितीय होता है। जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री ने कृषि परंपरा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वयं खेतों में उतरकर हल चलाया और बियासी (धान की फसल के बीच खरपतवार नियंत्रण और पौधों के सही फैलाव के लिए चलाई जाने वाली पारंपरिक हल-प्रक्रिया) की। हल की मूठ थामते ही उनकी खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं। मिट्टी की सोंधी महक और चारों ओर फैली हरियाली के बीच बिताए इस समय ने उन्हें असीम मानसिक शांति और नई ऊर्जा से भर दिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में बीती देर रात दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग तीन घंटे तक संस्थान की जांच की गई। रात्रि करीब 12 बजे राजस्व तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम वैद्य फूड पहुंची। जांच के दौरान मध्य रात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई। मौके पर उपलब्ध पनीर की गुणवत्ता एवं निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को लेकर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रश्न पत्रों में कई त्रुटियां पाए जाने के बाद तीन विषयों के यूजीसी नेट परीक्षा पत्रों की पुनर्परीक्षा की घोषणा के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन परीक्षा अनियमितताओं के कारण छात्रों के साल बर्बाद हो रहे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मोदी जी, देखिए आपकी एनटीए ने अभी क्या किया है।” उन्होंने कहा कि सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स के लिए यूजीसी-नेट परीक्षाएं 22 से 30…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके का है। यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की मस्ती उस वक्त हादसे में बदल गई, जब 24 वर्षीय रंजीत यादव ने डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। घटना के दो दिन गुजरने के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। अब उसकी तलाश की जिम्मेदारी NDRF की टीम ने संभाल ली है। घटना के पीछे दोस्तों के बीच लगी एक शर्त को वजह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बांध के पानी में छलांग लगाकर आगे तक पहुंचने को लेकर युवकों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी। हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई। रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है। वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने…
भगवान शिव की उपासना में मंत्र जाप को खास महत्व दिया गया है। अगर आप सावन के सोमवार या किसी भी दिन महादेव का सरल मंत्र जाप करना चाहते हैं, तो ‘ॐ नमः शिवाय’ सबसे प्रसिद्ध शिव मंत्रों में से एक है। आज सावन का तीसरा सोमवार है। वहीं दो पंक्तियों में शिव स्तुति के लिए यह प्रार्थना भी कही जाती है-‘करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा, श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्।’ हालांकि यह दो-लाइन मंत्र नहीं, बल्कि शिवापराध क्षमापन स्तोत्र का आरंभिक श्लोक है। इसलिए मंत्र और श्लोक के बीच अंतर समझना जरूरी है। ॐ नमः शिवाय का क्या अर्थ है?…
नई दिल्ली। ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की बड़ी फिल्म बन गई है। 2 दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है। फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। ‘आवारापन 2’ को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने भी छाए हुए हैं। ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन नेट 33.75 करोड़ और ग्रॉस 40.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को 10,496 शोज मिले हैं। फिल्म 55 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।…
नई दिल्ली। आमतौर पर हम शादी या किसी पार्टी फंक्शन में सलाद में चुकंदर ज़रूर देखते हैं, यह चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गहरे लाल रंग का यह कंद न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई ज़रूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। आयरन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन C और फाइबर से भरपूर चुकंदर शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है दरअसल, रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सक स्मिता श्रीवास्तव लोकल 18 को बताते हैं कि चुकंदर में आयरन और फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में…

