खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने छलांग लगा दी। हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई। रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है।
जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है। वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने लगा, जिसके बाद उनकी पत्नी ने भी छलांग लगा दी। बाहर निकलने का प्रयास अफल रहा। दोनों की डूबकर मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर आई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण उस सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। बताया गया कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से शव अस्पताल ले जाना पड़ा।
घटना को लेकर कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे की खबर से मृतक दंपती के परिवार में शोक का माहौल है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
- 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
- वन मंत्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
- रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
- डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील
- बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना


